Categories educational

आधार कार्ड बनवाने का तरीका

  • कौन बनवा सकता है-
  • भारत का कोई भी निवासी, उम्र चाहे जो हो — बच्चे का भी बनता है।
  • जरूरी दस्तावेज़-
Close-up image of entrepreneur checking document before signing
  1. पहचान प्रमाण → PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID
  2. पते का प्रमाण → बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट
  3. जन्म तिथि प्रमाण → बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट

अगर इनमें से कुछ नहीं है, तो परिवार के मुखिया के आधार + रिश्ते का प्रूफ भी चलता है।

स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया:-

  • अपॉइंटमेंट लो:- uidai.gov.in पर जा कर ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करो, या सीधे आधार सेवा केंद्र जाओ।
  • केंद्र पर जाओ:- पास के आधार सेवा केंद्र या बैंक/पोस्ट ऑफिस में आधार डेस्क पर जाओ। Maihar में पोस्ट ऑफिस और बैंक में सुविधा मिलती है।
  • फॉर्म भरो:- नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर दो।
  • बायोमेट्रिक:- फोटो, सभी 10 उंगलियों के फिंगरप्रिंट और आँखों की स्कैन होगी।
  • दस्तावेज़ जमा:- ऊपर वाले ID + Address प्रूफ की कॉपी दो। ओरिजिनल साथ ले जाना।
  • पर्ची लो:- एनरोलमेंट के बाद 14 अंकों की पर्ची मिलेगी। उससे स्टेटस चेक कर सकते हो।
  • फीस:- नया आधार बिल्कुल फ्री है। अपडेट कराने पर ₹50 लगता है।
    कितने दिन में मिलेगा:- 15-90 दिन में डाक से घर आ जाता है। पर्ची से e-Aadhaar तुरंत डाउनलोड कर सकते हो।

5 साल से कम बच्चे के लिए: सिर्फ फोटो लगेगी, बायोमेट्रिक नहीं। 5 और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है।

Written By

नमस्ते, मैं Kamal kumar Mahor हूँ।
मैं Sheopur, Madhya Pradesh से हूँ और शिक्षा से जुड़े विषयों पर लिखना मुझे पसंद है।
इस ब्लॉग पर मैं छात्रों के लिए आसान भाषा में पढ़ाई, सरकारी योजनाएं, डॉक्यूमेंट प्रोसेस और करियर गाइड शेयर करती हूँ। मेरा मकसद है कि सही जानकारी सही समय पर हर छात्र तक पहुंचे, ताकि छोटी-छोटी बातों के लिए भटकना न पड़े।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like