
कौन बनवा सकता है-- भारत का कोई भी निवासी, उम्र चाहे जो हो — बच्चे का भी बनता है।
- जरूरी दस्तावेज़-

- पहचान प्रमाण → PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID
- पते का प्रमाण → बिजली बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट
- जन्म तिथि प्रमाण → बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट
अगर इनमें से कुछ नहीं है, तो परिवार के मुखिया के आधार + रिश्ते का प्रूफ भी चलता है।
स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया:-
- अपॉइंटमेंट लो:- uidai.gov.in पर जा कर ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करो, या सीधे आधार सेवा केंद्र जाओ।
- केंद्र पर जाओ:- पास के आधार सेवा केंद्र या बैंक/पोस्ट ऑफिस में आधार डेस्क पर जाओ। Maihar में पोस्ट ऑफिस और बैंक में सुविधा मिलती है।
- फॉर्म भरो:- नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर दो।
- बायोमेट्रिक:- फोटो, सभी 10 उंगलियों के फिंगरप्रिंट और आँखों की स्कैन होगी।
- दस्तावेज़ जमा:- ऊपर वाले ID + Address प्रूफ की कॉपी दो। ओरिजिनल साथ ले जाना।
- पर्ची लो:- एनरोलमेंट के बाद 14 अंकों की पर्ची मिलेगी। उससे स्टेटस चेक कर सकते हो।
- फीस:- नया आधार बिल्कुल फ्री है। अपडेट कराने पर ₹50 लगता है।
कितने दिन में मिलेगा:- 15-90 दिन में डाक से घर आ जाता है। पर्ची से e-Aadhaar तुरंत डाउनलोड कर सकते हो।
5 साल से कम बच्चे के लिए: सिर्फ फोटो लगेगी, बायोमेट्रिक नहीं। 5 और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी है।