Categories educational

PAN कार्ड कैसे बनवाएं

PAN कार्ड यानी Permanent Account Number. बैंक अकाउंट, इनकम टैक्स, 50 हज़ार से ऊपर लेन-देन के लिए जरूरी होता है।

कौन बनवा सकता है-
भारत का कोई भी नागरिक, NRI, कंपनी, ट्रस्ट। उम्र की कोई सीमा नहीं।

जरूरी दस्तावेज़-

  • पहचान प्रमाण → आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
  • पते का प्रमाण → आधार, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट
  • जन्म तिथि प्रमाण → बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं मार्कशीट, आधार, पासपोर्ट
  • फोटो → 2 पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन आवेदन का तरीका-

  1. वेबसाइट खोलो- NSDL की साइट tin-nsdl.com या UTIITSL की utiitsl.com
  2. Form 49A चुनो- भारतीय नागरिकों के लिए यही फॉर्म है
  3. डिटेल भरो- नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल, आधार नंबर
  4. दस्तावेज़ अपलोड करो- ID, Address, DOB प्रूफ की स्कैन कॉपी + फोटो + साइन
  5. फीस दो- भारतीय पते के लिए ₹107. e-PAN चाहिए तो ₹91. ऑनलाइन पेमेंट कर दो
  6. Acknowledgment नंबर- फॉर्म जमा होने पर 15 अंकों का नंबर मिलेगा। इससे स्टेटस ट्रैक करो

ऑफलाइन तरीका-

पास के TIN-Facilitation Center या PAN सेंटर जाओ। Form 49A भरो, दस्तावेज़ की कॉपी + फोटो लगाओ, ₹107 जमा करो।

कितने दिन में मिलेगा:
15-20 दिन में डाक से घर आ जाता है। e-PAN 2-3 दिन में मेल पर आ जाता है।

Written By

नमस्ते, मैं Kamal kumar Mahor हूँ।
मैं Sheopur, Madhya Pradesh से हूँ और शिक्षा से जुड़े विषयों पर लिखना मुझे पसंद है।
इस ब्लॉग पर मैं छात्रों के लिए आसान भाषा में पढ़ाई, सरकारी योजनाएं, डॉक्यूमेंट प्रोसेस और करियर गाइड शेयर करती हूँ। मेरा मकसद है कि सही जानकारी सही समय पर हर छात्र तक पहुंचे, ताकि छोटी-छोटी बातों के लिए भटकना न पड़े।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like