PAN कार्ड यानी Permanent Account Number. बैंक अकाउंट, इनकम टैक्स, 50 हज़ार से ऊपर लेन-देन के लिए जरूरी होता है।
कौन बनवा सकता है-
भारत का कोई भी नागरिक, NRI, कंपनी, ट्रस्ट। उम्र की कोई सीमा नहीं।
जरूरी दस्तावेज़-
- पहचान प्रमाण → आधार, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
- पते का प्रमाण → आधार, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट
- जन्म तिथि प्रमाण → बर्थ सर्टिफिकेट, 10वीं मार्कशीट, आधार, पासपोर्ट
- फोटो → 2 पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन आवेदन का तरीका-
- वेबसाइट खोलो- NSDL की साइट tin-nsdl.com या UTIITSL की utiitsl.com
- Form 49A चुनो- भारतीय नागरिकों के लिए यही फॉर्म है
- डिटेल भरो- नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल, आधार नंबर
- दस्तावेज़ अपलोड करो- ID, Address, DOB प्रूफ की स्कैन कॉपी + फोटो + साइन
- फीस दो- भारतीय पते के लिए ₹107. e-PAN चाहिए तो ₹91. ऑनलाइन पेमेंट कर दो
- Acknowledgment नंबर- फॉर्म जमा होने पर 15 अंकों का नंबर मिलेगा। इससे स्टेटस ट्रैक करो
ऑफलाइन तरीका-
पास के TIN-Facilitation Center या PAN सेंटर जाओ। Form 49A भरो, दस्तावेज़ की कॉपी + फोटो लगाओ, ₹107 जमा करो।
कितने दिन में मिलेगा:
15-20 दिन में डाक से घर आ जाता है। e-PAN 2-3 दिन में मेल पर आ जाता है।