Categories educational

PM Awas Yojana 2026 – अपना पक्का घर कैसे पाएं

PM Awas Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद 2029 तक ‘सभी के लिए आवास’ है। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए पैसे या ब्याज में छूट देती है।

योजना 2 तरह की है:

  1. PMAY-Gramin → गांव के लिए
  2. PMAY-Urban 2.0 → शहर के लिए

सामान्य शर्तें दोनों के लिए:

  • आवेदक भारत का नागरिक हो
  • परिवार में किसी के नाम पहले से पक्का घर न हो
  • पहले किसी सरकारी आवास योजना का लाभ न लिया हो

PMAY-Gramin के लिए खास:

  1. ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो
  2. परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम हो
  3. BPL सूची में नाम या कच्चा मकान/झोपड़ी हो
  4. SECC 2011 डेटा में नाम होना चाहिए

कौन पात्र नहीं है:

  • सालाना आय ₹18 लाख से ज्यादा
  • पहले से पक्का मकान हो
  • परिवार में सरकारी नौकरी हो

जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड – अनिवार्य
  2. समग्र ID / निवास प्रमाण
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. बैंक पासबुक – आधार से लिंक
  5. जाति प्रमाण पत्र – SC/ST/OBC के लिए
  6. शपथ पत्र – पक्का मकान न होने का
  7. पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 2026

  • PMAY-Gramin के लिए:वेबसाइट: https://pmayg.nic.in
  • ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत में संपर्क करें। SECC लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए Awaas+ 2024 ऐप से सर्वे होता है। सीधे ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते।

PMAY-Urban के लिए:

  • वेबसाइट: https://pmaymis.gov.in
  • Citizen Assessment → अपनी कैटेगरी चुनें
  • आधार नंबर डालें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें
  • सबमिट करके Application ID सेव रखें। आवेदन फ्री है

लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

  • Gramin: pmayg.nic.in पर ‘Stakeholders’ → ‘IAY/PMAYG Beneficiary’
  • Urban: pmaymis.gov.in पर Beneficiary List देखें
  • AwaasApp से घर बनने की फोटो और स्टेटस लाइव देख सकते हैं

Written By

नमस्ते, मैं Kamal kumar Mahor हूँ।
मैं Sheopur, Madhya Pradesh से हूँ और शिक्षा से जुड़े विषयों पर लिखना मुझे पसंद है।
इस ब्लॉग पर मैं छात्रों के लिए आसान भाषा में पढ़ाई, सरकारी योजनाएं, डॉक्यूमेंट प्रोसेस और करियर गाइड शेयर करती हूँ। मेरा मकसद है कि सही जानकारी सही समय पर हर छात्र तक पहुंचे, ताकि छोटी-छोटी बातों के लिए भटकना न पड़े।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like