MPTAAS(Madhya Pradesh Tribal Affairs Automation System) – SC/ST/OBC छात्र हैं और स्कॉलरशिप, हॉस्टल, आवास योजना का लाभ लेना है तो Hitgrahi Profile बनाना जरूरी है प्रोफाइल पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज-
- आधार कार्ड – छात्र और माता-पिता दोनों का
- समग्र ID – छात्र और माता-पिता दोनों की
- डिजिटल जाति प्रमाण पत्र – 2026 में पुराना हस्तलिखित मान्य नहीं है
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक – आधार से लिंक और DBT चालू होना चाहिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन पंजीयन 2026
ऑफिशियल वेबसाइट: www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS
- स्टेप 1: वेबसाइट खोलें और “नए रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें
- स्टेप 2: नाम, मोबाइल नंबर, समग्र ID, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र नंबर डालें। पोर्टल डेटा खुद वेरिफाई करता है।
- स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूजर ID और पासवर्ड SMS/ईमेल से मिल जाएगा। यही ID पूरे कॉलेज में काम आएगी।
- स्टेप 4: होमपेज पर वापस जाकर रजिस्टर्ड यूजरनेम-पासवर्ड से लॉगिन करें।
- स्टेप 5: प्रोफाइल पूरी करें – व्यक्तिगत, शैक्षणिक, बैंक, पता की सारी जानकारी भरें।
- स्टेप 6: सभी दस्तावेज JPEG/JPG फॉर्मेट, 150 KB तक अपलोड करें।
- स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करें। फिर ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ से स्टेटस देखें।
जरूरी टिप्स 2026
- e-KYC अनिवार्य:– आधार OTP से e-KYC करें, वरना स्कॉलरशिप अटक जाएगी।
- बैंक DBT:– खाता आधार से सीडेड और DBT एक्टिव होना चाहिए।
- पहले प्रोफाइल, फिर स्कॉलरशिप:– प्रोफाइल बिना कोई भी योजना का फॉर्म नहीं भर सकते।
- हेल्पलाइन:– दिक्कत हो तो टोल फ्री 1800-2333-951 या helpdesk.tribal@mp.gov.in पर संपर्क करें।