Categories educational

MPTAAS पर प्रोफाइल पंजीयन कैसे करें 2026

MPTAAS(Madhya Pradesh Tribal Affairs Automation System) – SC/ST/OBC छात्र हैं और स्कॉलरशिप, हॉस्टल, आवास योजना का लाभ लेना है तो Hitgrahi Profile बनाना जरूरी है प्रोफाइल पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज-

  • आधार कार्ड – छात्र और माता-पिता दोनों का
  • समग्र ID – छात्र और माता-पिता दोनों की
  • डिजिटल जाति प्रमाण पत्र – 2026 में पुराना हस्तलिखित मान्य नहीं है
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक – आधार से लिंक और DBT चालू होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट

स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन पंजीयन 2026

ऑफिशियल वेबसाइट: www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS

  • स्टेप 1: वेबसाइट खोलें और “नए रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें
  • स्टेप 2: नाम, मोबाइल नंबर, समग्र ID, डिजिटल जाति प्रमाण पत्र नंबर डालें। पोर्टल डेटा खुद वेरिफाई करता है।
  • स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूजर ID और पासवर्ड SMS/ईमेल से मिल जाएगा। यही ID पूरे कॉलेज में काम आएगी।
  • स्टेप 4: होमपेज पर वापस जाकर रजिस्टर्ड यूजरनेम-पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • स्टेप 5: प्रोफाइल पूरी करें – व्यक्तिगत, शैक्षणिक, बैंक, पता की सारी जानकारी भरें।
  • स्टेप 6: सभी दस्तावेज JPEG/JPG फॉर्मेट, 150 KB तक अपलोड करें।
  • स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करें। फिर ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ से स्टेटस देखें।

जरूरी टिप्स 2026

  1. e-KYC अनिवार्य:– आधार OTP से e-KYC करें, वरना स्कॉलरशिप अटक जाएगी।
  2. बैंक DBT:– खाता आधार से सीडेड और DBT एक्टिव होना चाहिए।
  3. पहले प्रोफाइल, फिर स्कॉलरशिप:– प्रोफाइल बिना कोई भी योजना का फॉर्म नहीं भर सकते।
  4. हेल्पलाइन:– दिक्कत हो तो टोल फ्री 1800-2333-951 या helpdesk.tribal@mp.gov.in पर संपर्क करें।

Written By

नमस्ते, मैं Kamal kumar Mahor हूँ।
मैं Sheopur, Madhya Pradesh से हूँ और शिक्षा से जुड़े विषयों पर लिखना मुझे पसंद है।
इस ब्लॉग पर मैं छात्रों के लिए आसान भाषा में पढ़ाई, सरकारी योजनाएं, डॉक्यूमेंट प्रोसेस और करियर गाइड शेयर करती हूँ। मेरा मकसद है कि सही जानकारी सही समय पर हर छात्र तक पहुंचे, ताकि छोटी-छोटी बातों के लिए भटकना न पड़े।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like