Future हेजिंग कब यूज़ करें?
- तुम्हारे पास शेयर हैं और शॉर्ट टर्म गिरावट का डर है, पर बेचना नहीं चाहते
- बड़ा पोर्टफोलियो 5 लाख+ है – छोटे में ब्रोकरेज खा जाएगा
- इवेंट आ रहा है: बजट, चुनाव, रिजल्ट, युद्ध
3 तरह की Future हेजिंग
A. Index Future से Portfolio हेज – सबसे कॉमन
Step 1: Beta निकालो
तुम्हारे पोर्टफोलियो का Beta कितना?
मान लो ₹10 लाख का पोर्टफोलियो है और Beta 1.2 है। मतलब Nifty 1% गिरे तो तुम्हारा 1.2% गिरेगा।
Step 2: कितने लॉट शॉर्ट करने हैं?
Formula: हेज वैल्यू = पोर्टफोलियो वैल्यू × Beta
= 10 लाख × 1.2 = ₹12 लाख का हेज चाहिएNifty Future 1 लॉट = 50 × 24,000 = ₹12 लाख
तो 1 लॉट Nifty Future शॉर्ट कर दो।
नतीजा:
Nifty 5% गिरा → पोर्टफोलियो ₹60,000 लॉस, Future ₹60,000 प्रॉफिट = Net 0
Nifty 5% चढ़ा → पोर्टफोलियो ₹60,000 प्रॉफिट, Future ₹60,000 लॉस = Net 0 कहाँ चेक करें Beta: Moneycontrol, Screener.in पर स्टॉक का Beta मिलता है। Sensibull पर “Portfolio Hedge” फ्री टूल है।
B. Stock Future से Single Stock हेज
कब: सिर्फ Reliance, TCS जैसे 1-2 हैवी शेयर हैं।Example: तुम्हारे पास 500 Reliance @ 2800 = ₹14 लाख
Reliance Future 1 लॉट = 250 शेयर = ₹7 लाख
तो 2 लॉट Reliance Future शॉर्ट कर दो।फायदा: Nifty गिरे पर Reliance न गिरे तो भी हेज काम करेगा। Index से ज़्यादा Accurate।
कैलेंडर स्प्रेड हेज – एक्सपायरी का डर नहीं
प्रॉब्लम: Future हर महीने एक्सपायर। लॉन्ग टर्म हेज कैसे?
Solution: Current Month Future शॉर्ट + Next Month Future लॉन्ग। रोलओवर कॉस्ट फिक्स हो जाती है।
Future हेजिंग की कॉस्ट
मार्जिन: ₹10 लाख हेज के लिए ~₹1.5 लाख मार्जिन ब्लॉक होगा M2M लॉस: रोज प्रॉफिट/लॉस सेटल। कैश रखना पड़ेगा ऊपर का प्रॉफिट गया: सबसे बड़ी कॉस्ट। मार्केट 10% भागा तो तुम जीरो पर।
हेजिंग की 3 गलती मत करना
- Over-hedge: ₹10 लाख के पोर्टफोलियो पर ₹20 लाख शॉर्ट → अब तुम Net शॉर्ट हो। मार्केट चढ़ा तो डबल लॉस
- एक्सपायरी भूल जाना: हेज 29 May तक चाहिए पर May Future 29 May को एक्सपायर → 25 May को रोल करना पड़ेगा।
- हेज हटाना भूल जाना: इवेंट निकल गया, पर शॉर्ट चल रहा है। मार्केट भागा और तुम देखोगे।